{"_id":"60e098688ebc3e9eaf2de911","slug":"ruckus-between-tourist-and-cantonment-officials-over-parking-in-kasauli-solan-news-sml3756798178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली में पार्किंग को लेकर भड़के पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली में पार्किंग को लेकर भड़के पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। कसौली पर्यटन क्षेत्र में शनिवार को पार्किंग को लेकर छावनी परिषद और पर्यटकों में हंगामा हुआ है। पर्यटकों ने आरोप लगाया कि पार्किंग फीस देने के बावजूद भी सुविधा न के बराबर है। बाद में छावनी परिषद के अधिकारियों ने मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय के कसौली दौरे को लेकर वीकेंड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए छावनी परिषद कसौली की पार्किंग को अस्थायी रूप से खोला गया था जिससे राज्यपाल के काफिले की आसानी से आवाजाही हो सकें।
इस बीच पर्यटकों की अधिक आवाजाही से पार्किंग में जाम लग रहा था। इस कारण पर्यटकों और पार्किंग में तैनात कर्मचारियों के बीच बहस होती रही। इसके बाद छावनी परिषद कसौली के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार ने वाहन मालिकों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया।