{"_id":"66659d1383a2240fab058da5","slug":"rohtaks-somveer-won-title-of-big-gardener-solan-news-c-176-1-ssml1042-123057-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रोहतक के सोमवीर ने जीता\n बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रोहतक के सोमवीर ने जीता बड़ी माली का खिताब
Sun, 09 Jun 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पारनु में दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत पारनु में हुई दंगल प्रतियोगिता
मेला कमेटी ने विजेता, उपविजेता को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत पारनु और लखदाता पीर मेला कमेटी की ओर गांव ठेरा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश समेत हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीणों का जोश भी देखने को मिला। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में दर्शकों का हुजूम उमड़ा रहा। अंतिम मुकाबला काफी देर तक चला। इसमें बड़ी माली का खिताब रोहतक के सोमवीर पहलवान ने अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम मुकाबले में हरियाणा के कैथल के पिटी पहलवान को पटकनी दी।
इस दौरान विजेता सोमवीर को 17000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता पिटी को मेला कमेटी ने 15000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी प्रधान जुल्फी राम ठाकुर और पूर्व प्रधान पंचायत पारनु विद्या सागर शर्मा ने दंगल को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन सफल हो पाया है। इस मौके पर पंचायत प्रधान पारनु केशव राम, हीरालाल, मनीराम, दिलीप सिंह, सुंदर राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।