फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   roads worth 5.16 crore damaged in Solan district due to 20 hours rain

जिले में 20 घंटे की बारिश से सड़कों को दो करोड़ का नुकसान

Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में 20 घंटे की बारिश ने लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये की चपत लगा दी है। सोलन, अर्की, कसौली और नालागढ़ में 19 सड़कें बंद हो गई हैं जबकि अन्य कई मार्गों पर डंगे और पेड़ गिर गए हैं। विभाग के कर्मचारियों ने बारिश रुकते ही मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले में मानसून की बारिश से अभी तक विभाग को 5.16 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। सबसे अधिक नुकसान कसौली उपमंडल में हुआ है। बारिश से सोलन मंडल का चायल-कुफरी मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वाकनाघाट-सुबाथू, कसौली मंडल के सुक्की जोहड़ी-कंडा, काटल का बाग, संपर्क मार्ग क्यार्द, परवाणू-कसौली मार्ग, एसकेएबी मार्ग, पट्टा-जोहड़जी, बनलगी-बलग, अर्की उपमंडल के कुनिहार-बैंच की हट्टी, ब्रह्मपुखर मार्ग, शालाघाट-अर्की, कुनिहार-बरोटीवाला, शिमला-कुनिहार, रामशहर-नालागढ़ मार्ग, कंधेर-ब्लेरा मार्ग, जयनगर-उक्खू मार्ग, कुलेरा-बावरा मार्ग बारिश से बंद हो गए हैं। कुछ मार्गों को देर शाम तक खोलने का दावा विभाग कर रहा है। विभाग के कर्मचारी मौके पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी जगोता ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके आकलन के बाद इसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed