{"_id":"65c782af0b7fc0dd1909492c","slug":"roads-can-be-navigated-through-mobile-app-know-the-causes-of-accidents-solan-news-c-176-1-ssml1040-116052-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मोबाइल एप से चल सकता हैं सड़क \n\nदुर्घटनाओं के कारणों का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मोबाइल एप से चल सकता हैं सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में हुई आईआरएडी डाटा अपडेट करने के लिए कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आईआरएडी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने ने कहा कि देशभर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने और दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा आईआरएडी (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल एप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है।
इस डाटाबेस द्वारा दुर्घटना के कारणों की सही जानकारी होने से संबंधित विभागों के अधिकारीगण दुर्घटनाजन्य सड़क खंडों में आवश्यक सुधारात्मक उपायों का पता लगा सकते हैं।
कार्यशाला में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के प्रतिनिधि अंबिका शर्मा, जिला रोल आउट मैनेजर ने संबंधित परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोनिवि के अधिकारी व कर्मचारियों को डाटा अपडेट करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया।