फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road Safety Awareness Program at Aryan Public School

घायल व्यक्ति को समय पर मिलनी चाहिए फर्स्ट एड : आरटीओ

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
आर्यन पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिड़ीवाला में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य परिवहन अधिकारी मदन शर्मा ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया की सड़क दुर्घटनाएं आज के समय में आम हो गई हैं। इसलिए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत फर्स्ट एड दी जानी चाहिए और तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग शिमला की टीम पूजा कला मंच बाड़ीधार की टीम ने विशेष नाटक एवं गान के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विषय में प्रस्तुतियां दी। कला मंच ने बताया की जीवन अमूल्य है यह सड़क पर दुर्घटना में खोने के लिए नहीं है। मुख्यातिथि का स्वागत स्कूल के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह ने किया। जरनैल सिंह चंदेल ने उम्मीद जताई कि सारे बच्चे सड़क सुरक्षा के ऊपर बताई गई बातों पर अमल करेंगे और दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार कहा कि दोपहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट पहनकर चलना चाहिए और सड़क पर लगे संकेतों व नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed