{"_id":"310ad41b4def3ae6202d820037ef4945","slug":"road-inaguration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी में शांडिल ने किया 5 संपर्क मार्गों का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी में शांडिल ने किया 5 संपर्क मार्गों का लोकार्पण
ब्यूरो /अमर उजाला, नौणी (सोलन)
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौणी में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन सभी मार्गों को अगले वित्त वर्ष में पक्का करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित तुलसीपुर (रंगाह) प्रथम, तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित तुलसीपुर (रंगाह) द्वितीय एवं तृतीय, दो लाख रुपये की लागत से निर्मित रंगाह से शिव मंदिर संपर्क मार्ग तथा लगभग 3.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित अणु चांबी तथा शेवला बराटी संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। संपर्क मार्गों के निर्माण से क्षेत्र की तीन पंचायतों के 12 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने विभिन्न विकास गतिविधियों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। शांडिल ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश के मौके पर ही निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर नौणी पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर, शमरोड़ पंचायत की प्रधान प्रतिभा चौधरी, कोठों पंचायत के प्रधान कविराज, नौणी पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र गर्ग, कोठों पंचायत के उपप्रधान विकास ठाकुर, सन्होल पंचायत के उपप्रधान राकेश शर्मा, पंचायत सदस्य अनीता कौशिक, बेली राम, अर्जुन सिंह, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, सोलन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य हितेश शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र टेगटा, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा उपस्थित रहे।
सऊदी अरब में फंसे युवकों का मामला विदेश मंत्रालय में उठेगा
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सऊदी अरब में एक माह से फंसे हिमाचल के दो युवकों को भारत लाने के लिए प्रदेश सरकार केन्द्रीय विदेश मंत्रालय से मामला उठाएगी। गत सायं सोलन विधानसभा क्षेत्र के नौणी में विभिन्न संपर्क मार्गों का लोकार्पण करने के बाद इस संबंध में उन्होंने कहा कि इन युवकों को शीघ्र अतिशीघ्र स्वदेश वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे। भारत सरकार से सहायता का आग्रह किया जाएगा। हिमाचल के इन युवकों में राजेंद्र सोलन जिले के अर्की उपमंडल के चम्बयाल गांव तथा दूसरा युवक चंबा जिले के चुवाड़ी का रहने वाला है।