{"_id":"681c8de7df0718b461001116","slug":"ritika-himanshi-and-nikita-were-the-top-performers-in-poster-and-painting-solan-news-c-176-1-ssml1040-143409-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पोस्टर व पेंटिंग में रितिका, हिमांशी और निकिता रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पोस्टर व पेंटिंग में रितिका, हिमांशी और निकिता रही अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुफ्टू में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास, नर्सेज व मलेरिया दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मलेरिया दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम रितिका, द्वितीय पायल और तृतीय निखिल रहा। जबकि अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशी, द्वितीय कनिका और तृतीय स्थान पर अदिती रही। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर पोस्टर मेंकिंग में निकिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनैर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रमिला शर्मा ने सहयोग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्मृति नेस्टा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और बच्चों को पुरस्कार देने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया। गौरतलब है कि विश्व मलेरिया दिवस का उद्देश्य मलेरिया के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके नियंत्रण के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम जीरो मलेरिया स्टॉर्टस विद मी है, जो व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व पर जोर देती हैं।