{"_id":"586b9da64f1c1b943a158b98","slug":"rifle-lincence-fees-increase-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूकों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूकों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
बंदूकों के लाइसेंस सत्यापन एवं नवीनीकरण शुल्क में की गई बढ़ोतरी का अर्की क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध किया है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूकों के लाइसेंस सत्यापन एवं नवीनीकरण शुल्क में की गई बढ़ोतरी का अर्की क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। छोटे एवं मझोले किसानों का कहना है कि उन्होंने टोपीदार और कारतूस बंदूकें महज खेतीबाड़ी की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए रखी हुई हैं।
विज्ञापन
लेकिन फसल की उपज के मुकाबले लाइसेंसी बंदूक नवीनीकरण फीस में की बढ़ोतरी से किसानों की कमर टूट गई है। मंगलवार को अर्की के किसानों ने एसडीएम अर्की के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बंदूक लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी ईश्वर सिंह की अगुवाई में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अर्की को किसानों की राय से अवगत करवाया तथा सीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा जिन बंदूकों की नवीनीकरण फीस 60 अथवा 100 रुपये होती थी अब उस शुल्क को सरकार ने 16 सौ रुपये कर दिया है जो किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
मेहर चंद, वीरेंद्र कुमार, बलदेव राज, रोशन वर्मा, बाबु राम वर्मा, धर्मपाल, परमानंद, मोहन लाल, धनी राम, दीनानाथ शर्मा, कमलेश शर्मा, बलदेव ठाकुर, नरेश कुमार, हेमचंद शर्मा, मेहर सिंह, नेकराम वर्मा और कांशी राम ने प्रदेश सरकार से बंदूकों के नवीनीकरण शुल्क की बढ़ोतरी को रद्द करने की मांग की है।