फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rice crop news solan

Solan News: धान की फसल पककर तैयार, कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर

Fri, 11 Oct 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
दोगुना दिहाड़ी देने के बाद भी फसल की कटाई नहीं हो पा रही शुरू
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार में नए प्रोजेक्ट आने से नहीं आ रहे मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में मजदूर न मिलने के कारण धान की कटाई का कार्य रूक गया है। किसानों की फसल पककर तैयार है, लेकिन मजदूर नहीं मिल रहे हैं। दिहाड़ी पर धान की कटाई का कार्य काफी महंगा पड़ रहा है, जो पिछले साल से दोगुना है। अभी तक मात्र पांच फीसदी ही धान की कटाई हो पाई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में केंद्र सरकार की ओर से बड़े प्रोजेक्ट लगाने से मजदूर वहीं पर ही रुक गए हैं जिससे यहां पर मजदूर नहीं मिल रहे।
बीबीएन में इस बार चार हजार हेक्टेयर जमीन पर धान लगाया गया है। लोगों ने धान तो लगा दिया है लेकिन कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पराली के लालच में लोग कंबाईन से धान की कटाई का कार्य नहीं कराते हैं। पिछले साल छह हजार रुपये एकड़ रेट थे, लेकिन इस बार दस हजार रुपये देने के बाद भी मजदूर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूपी व बिहार में बड़े प्रोजेक्ट आने के बाद मजदूर यहां पर नहीं आ रहे हैं जिससे अब धान खेतों में खराब हो रहा है। नंदपुर पंचायत के किसान अमर चंद, मुकेश कुमार, सोढ़ी राम, भोपाल ठाकुर, मस्त महोम्मद ने बताया कि पंचायत में 40 हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती हुई है, लेकिन इस वर्ष धान परकर गिरना शुरू हो गया है लेकिन कटाई के लिए लेबर नहीं मिल रही है। कुछ लोग दिहाड़ी पर धान कटा रहे हैं। जिसमें सुबह 9 से पांच बजे तक मजदूर धान की कटाई करने के साढ़े पांच रुपये ले रहे हैं। इस हिसाब से एक एकड़ धान की कटाई का कार्य 13 हजार में पड़ रहा है जो पिछले साल से दोगुना दाम है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि यूपी व बिहार से धान की कटाई करने वाली लेबर नहीं आई है। इससे लोगों को अब धान की कटाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। दोगुना पैसा देने के बाद भी मजदूर कटाई करने के लिए नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed