{"_id":"6a98148128dfaecc3f0f8d30","slug":"retad-bridges-retaining-wall-collapsed-even-before-its-inauguration-solan-news-c-176-1-ssml1044-177972-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उद्घाटन होने से पहले ही टूटा रेतड़ पुल के साथ लगा डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उद्घाटन होने से पहले ही टूटा रेतड़ पुल के साथ लगा डंगा
Thu, 03 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के पल्ली रोड़ पर रेतड़ खड्ड पर बने पुल के लगा डंगा पहली ही बारिश में टूटा- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंगा ढहने से सड़क पर आई दरारें, सड़क भी गिरने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पल्ली से रेतड़ खड्ड पर हाल ही में बनाए गए नए पुल के पास लगाए गया डंगा पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के साथ बनी सड़क पर भी दरारें आ गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पल्ली से रेतड़ सड़क पर हाल ही में तारकोल बिछाने के साथ-साथ खड्ड पर नए पुल का निर्माण किया गया था। पुल के दोनों ओर सुरक्षा के लिए डंगे भी लगाए गए थे। लेकिन पहली ही बरसात में पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से डंगा एक स्थान से टूट गया है।
हैरानी की बात यह है कि पुल का निर्माण कार्य अभी हाल ही में पूरा हुआ है और इसका उद्घाटन भी होना बाकी है। उद्घाटन से पहले ही डंगों के क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर दरारें आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
कर्मचंद, धनीराम, संजय कुमार किशन चंद, जोगराज, नारायण दास, अरुण कुमार आदि लोगों ने निर्माण कार्य की जांच करवाने और क्षतिग्रस्त डंगों व सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति को नहीं सुधारा गया तो आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान पुल और सड़क को और अधिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि वह स्वयं मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे और इसे मरम्मत करने का प्रयास किया जाएगा।