{"_id":"68ee52cefcd997d6f902bb16","slug":"resolve-to-unite-and-defeat-social-evils-solan-news-c-176-1-ssml1040-155031-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों को हराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों को हराने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। नव चेतना समाज सेवा संगठन जिला सोलन की बैठक ग्राम पंचायत जाडली में आयोजित हुई। बैठक में सभी जिला सदस्य उपस्थित रहे। संगठन अध्यक्ष देशराज भाटिया व उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि सभी को एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों को हराकर आगे बढ़ना है।अध्यक्ष ने कहा कि सभी को डोर टू डोर जाकर भी यदि सबसे संपर्क करना पड़े तो वह इसके लिए तैयार है। इस बैठक में पंचायत जाडली से उपाध्यक्ष मुनीलाल ने कहा कि उन्हें अपने घरेलू विवादों से ऊपर उठकर सभी को एकजुट करना है। बैठक में नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जगदीश चंद, मनसा राम भाटिया, देशराज भाटिया, मुनीलाल, कमलचंद, बलवंत सिंह, मानसिंह, जोगिंद्र सिंह व तुलसी राम सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।