{"_id":"6a2944ba34826611c906eec2","slug":"repair-work-of-road-solan-news-c-176-1-ssml1041-171273-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर-कसौली मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर-कसौली मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 10:00 से शाम 06:00 बजे और रात 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 06:00 बजे तक होगा मरम्मत कार्य संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। धर्मपुर-कसौली मुख्य सड़क पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कसौली ने आदेश जारी कर लोक निर्माण विभाग को सड़क सुधारने की अनुमति प्रदान कर दी है।
गढ़खल बाजार से लेकर लक्से रिजॉर्ट तक सड़क के खस्ताहाल और क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया जाएगा। मरम्मत कार्य 9 से 15 जून तक चलेगा। काम को तेजी से निपटाने के लिए दिन और रात दोनों समय शिफ्ट तय की गई हैं, जिसके चलते यातायात प्रभावित रह सकता है। दिन की शिफ्ट सुबह 10:00 से शाम 06:00 बजे तक और रात की शिफ्ट में रात 08:00 से अगले दिन सुबह 06:00 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके साथ ही पुलिस थाना कसौली को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रख। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर यातायात की स्थिति बदली रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। यदि संभव हो तो जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
कोट सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर दिया है। कसौली आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को एक सप्ताह तक विभाग के साथ सहयोग करना होगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द काम पूरा कर लिया जाए ताकि वाहन चालकों को हमेशा के लिए इस समस्या से निजात मिल सके। -विशाल भारद्वाज, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग