Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Relief for defaulters: outstanding bills can now be paid in installments

Solan News: डिफॉल्टरों को राहत, अब किश्तों में जमा करवा सकेंगे बकाया बिल

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
एक लाख और इससे अधिक के बिल को दो से तीन किश्तों में देने होंगे
विज्ञापन

शहर में पानी के बिलों के 1383, संपत्ति कर के 7,000 के करीब हैं डिफॉल्टर
निगम की पांच से छह करोड़ की राशि बकाया, विकास कार्य हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने संपत्ति कर और पानी के बिलों के डिफाल्टरों को राहत दी है। जिन उपभोक्ताओं के लाखों रुपये के बिल बकाया हैं, वे अब पूरी राशि एकमुश्त जमा करवाने के बजाय दो से तीन किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पहली किश्त जमा करवाते समय डिफाल्टर से शपथ पत्र लिया जाएगा। दूसरी किश्त जमा करवाने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर में संपत्ति कर के 6,753 डिफाल्टर हैं। इनमें 1,438 डिफाल्टर वर्ष 2022 से पहले के हैं, जबकि 5,315 डिफाल्टर वर्ष 2022 से 2026 के बीच के हैं। वार्डवार आंकड़ों के अनुसार वार्ड एक में 366, वार्ड दो में 534, वार्ड तीन में 225, वार्ड चार में 176, वार्ड पांच में 242, वार्ड छह में 327, वार्ड सात में 265, वार्ड आठ में 224, वार्ड नौ में 290, वार्ड दस में 211, वार्ड 11 में 338, वार्ड 12 में 386, वार्ड 13 में 117, वार्ड 14 में 208, वार्ड 15 में 238, वार्ड 16 में 326 और वार्ड 17 में 561 डिफाल्टर हैं। इसके अलावा 281 सरकारी डिफाल्टर भी हैं।
विज्ञापन

पानी के बिलों के 1,383 डिफाल्टर हैं। पानी के बिलों के सबसे अधिक बकायेदार वार्ड 10 में हैं। हालांकि, इनमें से कई उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान कर चुके हैं। नगर निगम को संपत्ति कर के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये और पानी के बिलों के रूप में 3.20 करोड़ रुपये वसूलने हैं। डिफाल्टरों के पास करोड़ों रुपये की राशि फंसी होने से निगम के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। एकमुश्त बड़ी राशि जमा करवाने में आ रही परेशानी को देखते हुए निगम ने किश्तों में भुगतान की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से डिफाल्टरों को राहत दी गई है। लाखों रुपये के बिल लोग एक साथ जमा नहीं करवा पा रहे थे। अब एक लाख रुपये या इससे कम के बकाया बिल दो किश्तों में और एक लाख रुपये से अधिक के बिल तीन किश्तों में जमा करवाए जा सकते हैं। कई लोग इस सुविधा का लाभ भी उठा चुके हैं। इसके लिए डिफाल्टरों से शपथ पत्र लिया जाएगा।
- सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed