फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramlila is a school of Indian culture and moral values: Governor

रामलीला भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की पाठशाला : राज्यपाल

Tue, 13 Oct 2026 12:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 13 Oct 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि में आयोजित हुआ संपूर्ण रामायण का भव्य मंचन समारोह
विज्ञापन

बोले- सत्य, कर्तव्य, त्याग और नैतिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है रामलीला
करीब चार करोड़ रुपये से बनेंगे छात्रावास

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि रामलीला केवल भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित मंचीय प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह सत्य, कर्तव्य, अनुशासन, त्याग और दूसरों के प्रति सम्मान जैसे नैतिक मूल्यों की पाठशाला है। वह सोमवार को डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित संपूर्ण रामायण के भव्य मंचन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश को ऐसे ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है, जो अपनी संस्कृति का सम्मान करें, राष्ट्रहित में कार्य करें और अपने ज्ञान व क्षमताओं का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें। उन्होंने कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका लाभ देश और समाज तक भी पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


चार करोड़ रुपये से बनेंगे छात्रावास
समारोह के दौरान राज्यपाल ने करीब चार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले छात्र और छात्रा छात्रावासों की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि इन छात्रावासों के निर्माण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से विशेष वित्तीय सहायता उनके प्रयासों से उपलब्ध करवाई गई है। इन छात्रावासों के निर्माण से विश्वविद्यालय की आवासीय सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति हरमिंद्र सिंह बावेजा ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed