फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ramkrishna Bansal became President, and Neelam Bhardwaj became Treasurer.

Solan News: रामकृष्ण बंसल प्रधान और नीलम भारद्वाज बनीं कोषाध्यक्ष

Sat, 04 Jul 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ramkrishna Bansal became President, and Neelam Bhardwaj became Treasurer.
एसडीटीओ दाड़लाघाट की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य। (सभा)
एसडीटीओ दाड़लाघाट का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। जिला सोलन ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर सोसाइटी दाड़लाघाट (एसडीटीओ) की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया में रामकृष्ण बंसल को सर्वसम्मति से प्रधान, नरेश गुप्ता को उपप्रधान तथा नीलम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए सोसाइटी के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 मई को आयोजित बैठक में प्रधान, उपप्रधान एवं कोषाध्यक्ष पदों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय चुनाव प्रक्रिया बेनतीजा रही थी और निर्णय लिया गया था कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद इन पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसी निर्णय के तहत शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न पक्षों के बीच काफी मंथन और आपसी विचार-विमर्श हुआ और नई कार्यकारिणी का चयन कर लिया। पूरी प्रक्रिया करीब 15 मिनट में संपन्न हुई और तीनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध सहमति बन गई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ अब एसडीटीओ दाड़लाघाट की संगठनात्मक गतिविधियों और ट्रक ऑपरेटरों से जुड़े लंबित मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed