दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड स्थित साई संजीवनी अस्पताल के बाहर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब 2:18 बजे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला रेडियोलॉजिस्ट को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में रेडियोलॉजिस्ट के हाथ और बाजू में चोटें आईं, जबकि उनके दो दांत टूट गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे भी किया, जिसमें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पुराने उपायुक्त चौक की ओर से बाईपास की तरफ जा रहा था, तभी अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।