{"_id":"62b9f51d12860c066e51b567","slug":"pwd-s-mechanical-wing-and-police-jointly-inspects-the-resort-in-timber-trolly-trail-incident-in-parvanoo-solan-news-sml413431587","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली फंसने के मामले में टीटीआर रिसॉर्ट में मैकेनिकल विंग और पुलिस ने की संयुक्त जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली फंसने के मामले में टीटीआर रिसॉर्ट में मैकेनिकल विंग और पुलिस ने की संयुक्त जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। टिंबर ट्रेल रिसॉर्ट परवाणू में ट्रॉली फंसने के मामले में सोमवार को लोक निर्माण विभाग की मैकेनिकल विंग और पुलिस की टीम ने ज्वाइंट इंस्पेक्शन की। इसमें मैकेनिकल विंग के एसडीओ ने टीटीआर के तकनीकी इंचार्ज से ट्रॉली फंसने को लेकर सवाल किए।
उन्होंने पूछा कि जब ट्रॉली रूकी तो उसके बाद अपने क्या किया। साथ ही उन्होंने डीसी मोटर रूकने केे कारणों के बारे में पूछा। वहीं जांच में यह भी पाया जा रहा है कि इसमें शॉफ्ट में भी कुछ दिक्कत आई दी। जिससे ट्रॉली अचानक रूक गई थी। साथ ही पुलिस ने भी अपने स्तर पर कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि अभी इस पर रिपोर्ट तैयार कर दी गई है।
बीते सोमवार को टीटीआर में ट्रॉली फंस गई थी जिसके बाद सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को एडीसी सोलन जफर इकबाल की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई थी। कमेटी ने अब तक यहां पर तीन बार स्पॉट विजिट कर कई दस्तावेज जुटाए हैं। अब उन्हीं के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी सप्ताह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीओ मैकेनिकल विंग धर्मपुर अंकेश सिंह, एएसपी सोलन अशोक वर्मा और डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने ज्वाइंट इंस्पेक्शन की।
उधर, मैकेनिकल विंग के सहायक अभियंता अंकेश सिंह ने कहा कि सोमवार को उन्होंने परवाणू टीटीआर रिसॉर्ट में स्पॉट विजिट किया। इसमें दोबारा से ट्रॉली रुकने के कारणों की जांच की गई। अब इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।