फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Public Works Department asked for No Objection Certificate - if not received then action will be taken

Solan News: बिना एनओसी 9 लाख से बनाया पार्क, पीडब्ल्यूडी तोड़ने की तैयारी में

Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department asked for No Objection Certificate - if not received then action will be taken
सोलन– जौणाजी रोड पर बना नगर निगम का पार्क। संवाद
विभाग ने निगम से मांगा अनापत्ति प्रमाण पत्र, नहीं मिला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

निगम ने जौणाजी सड़क पर दो साल पहले किया था निर्माण
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया था शुभारंभ

सड़क को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण को हटाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर के जौणाजी सड़क पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पूर्व महापौर ने अपने वार्ड में करीब 9 लाख रुपये खर्च कर एक पार्क का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन इसके लिए लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं लिया। अब जब लोक निर्माण विभाग ने जौणाजी मार्ग को चौड़ा करने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो विभाग ने नगर निगम से इस पार्क से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की। यदि नगर निगम यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करता है, तो लोक निर्माण विभाग इस पार्क को हटाने की कार्रवाई कर सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग उनके अतिक्रमण तो हटा रहा है, लेकिन नगर निगम द्वारा बनाए अवैध पार्क पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस कारण लोगों में नाराजगी है और अब इस मामले को लेकर विभाग और नगर निगम के बीच विवाद की स्थिति बन गई है।बताया जा रहा है कि जौणाजी सड़क पर वार्ड नंबर 8 में तत्कालीन महापौर व पार्षद पूनम ग्रोवर की ओर से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर पार्क बनाया था। सूत्रों के अनुसार इस पार्क का अनापत्ति प्रमाण पत्र नगर निगम के पास नहीं है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर निगम को अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए पत्र भेजा गया है। यह पार्क करीब 9 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया था। पार्क बनने के कारण मार्ग संकरा हो गया है।
विज्ञापन

लोगों ने ये भी आरोप लगाया है कि विभाग केवल लोगों के घरों के बाहर बनी सीढ़ियां और पार्किंग हटा रहा है, जबकि इसी भूमि पर बने पार्क पर पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इस मामले में लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के लिए बनाया था पार्क
जहां पार्क बनाया गया, वहां पहले गंदगी का ढेर लगा रहता था। बाद में क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए यहां पार्क का निर्माण किया गया। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से अनुमति ली थी। उसी सहमति के आधार पर पार्क बनाया गया। उस समय अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी।

-पूनम ग्रोवर, पूर्व महापौर , वार्ड पार्षद-8
एनओसी नहीं मिला तो हटेगा पार्क
जौणाजी मार्ग पर बने पार्क को लेकर लोगों की आपत्तियां सामने आई हैं। ऐसे में नगर निगम को पत्र भेजकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। यदि प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है तो पार्क को यथावत रखा जाएगा, अन्यथा इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की गई है। उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
-ई. हमिंद्र शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed