{"_id":"57614d5d4f1c1b4d1f11cb41","slug":"proviede-at-home-in-solan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कटवाने, सूट सिलने, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं अब घरद्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कटवाने, सूट सिलने, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं अब घरद्वार
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
सोलन में प्रदेश के प्रथम शहरी आजीविका केंद्र का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में प्रदेश के प्रथम शहरी आजीविका केंद्र का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस केंद्र (काल सेंटर) के माध्यम से शहरवासियों को निर्धारित शुल्क पर 20 विभिन्न रोजमर्रा सेवाएं घरद्वार उपलब्ध करवाई जाएंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शहरवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों को घरद्वार उपलब्ध करवाना है, जिनकी दैनिक कार्यों में आवश्यकता रहती है।
उधर इस योजना से कुशल बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। यह केंद्र शहर के वृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। उन्हें अपने घरद्वार पर ही ऐसी सेवाएं उपलब्ध होंगी जिनके लिए उन्हें अनेक बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र द्वारा व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को आश्वासन दिलाया कि इन परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
220745 नंबर पर करें काल
डीसी सोलन राकेश कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शहरी आजीविका केंद्र में स्थापित कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को प्रथम चरण में 20 सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेवा प्रदाताओं को पहचान पत्र जारी किए हैं ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई चूक न हो। नागरिक सेवाएं प्राप्त करने के लिए कॉल सेंटर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दूरभाष संख्या: 220745 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दूरभाष संख्या पर कूड़ा एकत्रीकरण के संबंध में शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। 58 सेवा प्रदाता सूचीबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
400 युवाओं को रोजगार, अन्य के लिए निशुल्क पाठ्यक्रम
जिला प्रशासन बेरोजगार युवाओं के लिए 42 दिवसीय नि:शुल्क पाठ्यक्रम भी आयोजित करेगा। इस पाठ्यक्रम में इच्छुक युवाओं को विभिन्न सेवाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आईटीआई सोलन के 400 छात्र भी कुशल सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कहा कि यह एक पायलट परियोजना है। सोलन हिमाचल का ऐसा पहला शहर है जहां यह परियोजना आरंभ हुई है।
आठ वार्डों में कूड़ा एकत्रीकरण योजना शुरू
शहर के 8 वार्डों 2, 4, 5, 7, 8, 10, 11 और 15 में 'डोर टू डोर, कूड़ा एकत्रीकरण योजना आरंभ की गई है। इन वार्डों से चरणबद्ध तरीके से कूड़ादान उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि महज चार नंबर वार्ड को छोड़कर सभी सात वार्ड बीजेपी से संबंधित हैं। अगस्त तक सभी वार्डों में यह योजना आरंभ कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने की मुहिम सोलन शहर को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें। सोलन शहर में पार्क बनाने के लिए उपलब्ध खाली जगहों को विकसित करना आवश्यक है। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर पार्कों को सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक्त बनाएं।
यह जानकारियां भी दी गई
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शहरी आजीविका केंद्र को सफल बनाने तथा सोलन शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने में नगर परिषद द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा एवं जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अखिलेश और नागेश्वर ने शहरी आजीविका केंद्र, विशेषज्ञ प्रणव ने कचरा एकत्रीकरण तथा एपीएमसी सोलन के सचिव ने आनलाइन फल एवं सब्जी बुकिंग प्रणाली बारे बताया। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक यादविंद्र पाल ने आनलाइन गैस बुकिंग की जानकारी दी।
यह रहे मौजूद
नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, परिवहन निगम निदेशक मंडल के सदस्य अजय चौहान, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के सचिव अजय कंवर, युकां के सचिव विकास कालटा, लघु किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार, एसपी अंजुम आरा, एडीएम संदीप नेगी, एसडीएम एकता कापटा, पूर्व पार्षद विशाल वर्मा, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, छात्र एवं वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह रहेगी दरें
ब्यूटीशियन कार्य दरें
हर्बल फैशियल सिंपल 250
वीएलसीसी नेचुरल गोल्डन 600
सिंपल हेयर कटिंग 080
स्टेप हेयर कटिंग 200
ट्रिमिंग 080
थ्रेडिंग 020
वैक्सिंग फुल आर्म 100
वैक्सिंग फुल लेग 250
मैनिक्योर 250
पेडिक्योर 250
पार्टी मैकअप 500
हेयरस्पा 250
मेहंदी 300-1000
हेयर कलर 100-200
सिलाई-कढ़ाई कार्य दरें
सिंपल सूट 200
लाइनिंग सूट विद ओवरलाक 350
पेटिकोट 100
ब्लाउज 100
साड़ी फाउल 100
साड़ी स्टिचिंग 250
सिंपल फ्राक 150
कुर्ता पायजामा 250-300
बलंबर कार्य दरें
सिंगल टैप फिटिंग 100
गीजर इंस्टालेशन 300-500
वाश बेसिन फिटिंग 500-1000
वाटर टैंक पाइप फिटिंग 500-1000
सिंपल-फैंसिंग बाथरूम फिटिंग 3000-10000
कीचन सिंक इंस्टालेशन 500
चैंबर वर्क 500-1000
कंप्यूटर ऑपरेटर दरें
नेटवर्किंग ऑफ कंप्यूटर 300 प्रति
इंस्टालेशन ऑफ साफ्टवेयर 350
डाटा एंट्री वर्क 15
प्रिंटर इस्टालेशन 200
क्लीनिंग कंप्यूटर 150
स्कैनिंग डाक्यूमेंट 010
इंस्टालेशन हार्डवेयर 200
फोटो स्कैनिंग वर्क 50
कंप्यूटर सैटअप मैनेजमेंट 400
इंस्टालेशन ऑफ एंटी वायरस 350
ड्राफट्समैन कार्य दरें
बिल्डिंग मैप बनाना 5000-7000
बिल्डिंग एस्टीमेट 1000
बिल्डिंग पार्टस ड्राइंग 500
बिल्डिंग प्रिंटआउट प्लाटर 500
इलेक्ट्रीशियन कार्य दरें
स्विच/साकेट बदलना 50
छत का पंखा बदलना 250
एमसीबी/लैंपहोल्डर बदलना 50
ट्यूब होल्डर बदलना 50
फैन, रेगुलेटर बदलना 100
नए प्वाइंट लगाना प्रति 150
वायरिंग बदलना हर प्वाइंट 120
हीटर रिपेयर 100
वाशिंग मशीन 350
मिक्सर ग्राइंडर 200
गीजर 250
सीलिंग फैन लगाना 150
स्विच बार्ड रिपेयर 100
एक्सटेंशन बोर्ड नयार 200
एसी रिपेयर 500
जनरल इलेक्ट्रिक वर्क 700 प्रतिदिन
कारपेंटर/वेल्डर कार्य दरें
वूडन पल्ला/ पर स्कवेयर फीट 220
चौखट/स्कवेयर फीट 120-130
वूडन वायर मैश पल्ला 200
फेब्रिकेशन गेट और ग्रिल 1 केजी पर 25
ट्रास रूफ फेब्रिकेशन/स्कवेयर फीट 25
वेल्डिंग रिपेयर वर्क आफ एमएस 1400/दिन