{"_id":"657dabcd09f26d656f08aee6","slug":"proposal-sent-to-government-to-stop-illegal-mining-solan-news-c-176-1-ssml1040-12783-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा भाकपा का स्थापना दिवस
तैयारियों को लेकर भाकपा के पदाधिकारियों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नालागढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम 25 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर पार्टी के लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए नालागढ़ में बैठक की गई। जिसमें जिला सचिवों से निवेदन किया गया कि पार्टी के ऐसे चिन्हित साथियों का नाम राज्य सचिव को प्रेषित करें ताकि उनका नाम उस कार्यक्रम के लिए शामिल किया जा सके। इसके अलावा पार्टी की राज्य इकाई ने यह फैसला लिया है कि 25 से 31 दिसंबर तक के अंतराल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी स्थापना सप्ताह के रूप में मनाया जाए। जिसके तहत हर जिले में पार्टी के प्रचार प्रसार से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
बैठक में प्रस्ताव पास करके नदी नालों में जो अवैध खनन हो रहा है उसे रोकने के लिए सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई। संरक्षित पशुओं की रोकथाम के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग रखी। बैठक में राज्य सचिव भाग सिंह, सह सचिव नरेश घई, जिला सचिव अनूप पराशर व तहसील सचिव आरपी कौंडल व जिला सह सचिव दलीप राणा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।