फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Products made by women from self-help groups are a favorite among tourists.

Solan News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने सैलानियों की पसंद

Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Products made by women from self-help groups are a favorite among tourists.
चायल में पर्यटकों को उत्पाद बेचती स्वयं सहायता समूह संतोषी की महिला सदस्य। संवाद
चायल में पर्यटकों को भा रहे चीड़ की पत्तियों के उत्पाद,आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहीं समूह की महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। पर्यटन नगरी चायल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत संतोषी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हुनर पर्यटकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कला के मेल से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद इन दिनों सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समूह की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चीड़ की गिरी हुई पत्तियों से कई नायाब उत्पाद तैयार किए हैं। इनमें रोटी रखने की टोकरियां, सुंदर पेन स्टैंड और आकर्षक लैंप शेड शामिल हैं। इन ईको-फ्रेंडली वस्तुओं को देखने के बाद सैलानी खासे प्रभावित हो रहे हैं और इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। संतोषी स्वयं सहायता समूह की प्रधान शांता ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन प्रयासों से उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में बाजार की मांग को देखते हुए और भी नए व आधुनिक उत्पाद तैयार करने की योजना है।

हाथ से बुने गर्म कपड़ों की भी भारी मांग
चायल घूमने आने वाले पर्यटक न केवल चीड़ के उत्पादों, बल्कि महिलाओं के हाथ से बुनी गई ऊनी टोपियों, जुराबों और मफलरों को भी बेहद पसंद कर रहे हैं। हस्तशिल्प की ये वस्तुएं न केवल गुणवत्ता में बेहतर हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति की झलक भी पेश करती हैं। इससे जहां महिलाओं के हुनर को सराहना मिल रही है, वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन


सं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed