फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private institutions and organisations come foreward to aware children forn corona vaccination in Solan

टीकाकरण पर जागरूक करने के लिए निजी संस्थाएं आईं आगे

Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ इनरव्हील क्लब सोलन भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। बच्चों को जागरूकता लाने के साथ-साथ कई गतिविधियों से क्लब के सदस्य टीकाकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। क्लब सदस्य गांव के स्कूलों में बच्चों को टीकाकरण के बारे में बता रहे हैं।
अभी क्लब ने 12 से 14 और 14 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में वैैक्सीनेशन के लिए बताया है। टीकाकरण करवाने वालों सम्मानित किया गया है। क्लब अपनी अहम जिम्मेवारी निभाने के लिए तैयार है। क्लब ने पांच साल से 12 साल के बच्चों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में पांच से 12 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू होना हैं। इस आयु के बच्चों को टीकाकरण एक चुनौती भी बना हुआ है। इसे लेकर बच्चों को प्रेरित करने का कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। स्कूल समेत माता-पिता वैक्सीन के बारे में बच्चों को बता रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे ने शिक्षा विभाग से बच्चों का डाटा भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आए आगे
टीकाकरण का कार्य देख रहे डॉ. गगन का कहना है कि टीकाकरण को लेकर बच्चों में डर खत्म करने के लिए आईईसी एक्टिविटी चलाई गई है। बच्चों बताया जा रहा है कि वह वैक्सीनेशन के बाद कोविड से सुरक्षित है। लेकिन नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। उनका कहना है कि आगामी दिनों में पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इस आयु के बच्चों प्ररित करना शुरू कर दिया है। स्कूलों से डाटा मनगवाया गया है।
हर वर्ग को जागरूक करना हमारा कर्तव्य
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शिविका गुप्ता का कहना है कि अगर कोरोना से सुरक्षित रहना है तो अपनी जिम्मेदारी बनती है कि टीकाकरण के लिए आगे आएं। इसके बावजूद भी क्लब हर वर्ग को जागरूक करने का हमारा कर्तव्य है। आगामी दिनों में पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए भी जागरूक किया जाएगा।
टीकाकरण के बाद हुई सुरक्षित
चामत भडे़च स्कूल की 15 वर्षीय गीतांजलि शर्मा ने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन लगवाई है। इसके बाद वह पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। माता-पिता के कहने पर कोविड टीका लगवाया है। स्कूल में ही टीकाकरण की सुविधा मिली है।

वैक्सीन के लिए मैं और मेरे साथी तैयार: शाश्वत
शाश्वत ने कहा कि उसके मम्मी-पापा ने वैक्सीन लगवा ली है। अब वह भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएगा। कहा कि वैक्सीन लगाने का कोई डर नहीं है। स्कूल में कोविड टीका लगवाया जाएगा जिसके लिए वह और उसके दोस्त तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed