फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   private hospital in rajgarh road Will write letter to remove encroachment and transformer

Solan News: राजगढ़ रोड में निजी अस्पताल का कब्जा, ट्रांसफार्मर हटाने को लिखेंगे पत्र

Sat, 16 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम ने राजगढ़ रोड पर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

कार्रवाई से पहले ही लोगों ने स्वयं ही तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण
मौके पर रही एसडीएम, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के राजगढ़ रोड में नाप-नपाई के दौरान निजी अस्पताल का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा निकला। वहीं बोर्ड का ट्रांसफार्मर भी सड़क किनारे लगा हुआ है। इसे हटाने के लिए प्रशासन ने विद्युत बोर्ड को पत्र लिखने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल ने सरकारी भूमि पर टाइल लगाकर उसे पक्का कर दिया। साथ ही अवैध रूप से कब्जा भी किया है। इसकी मौके पर लोगों ने शिकायत भी अधिकारियों से की है। वहीं लोगों ने बताया कि पहले सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने रेन शेल्टर का निर्माण किया गया था। लेकिन उसे हटाकर यहां पर ट्रांसफॉर्मर लगा दिया।
गौर रहे कि शहर में अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। पिछले एक सप्ताह से शहर के माल रोड, राजगढ़ रोड पर पैमाइश कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दे रहा था। लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए भी कहा गया था। जिसके बाद लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशासन की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया है। इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया गया है। वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे पार्क किए गए दो पहिया वाहन के चालान भी किए गए हैं। इसके अलावा दुकानदारों की ओर से सड़क किनारे लगाए गई ग्रिल, और बोर्ड को भी हटाया है। इस बीच मौके पर कारोबारियों की भीड़ एकत्रित रही। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। राजगढ़ रोड पर निजी अस्पताल को अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया है। इसी के साथ बोर्ड के अधिकारियों को भी सड़क में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed