फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private company security personnel dies in suspicious circumstances

निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। हमीरपुर जिले के बड़सर तहसील के बणी गांव निवासी एक सुरक्षा कर्मी की बददी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वह चार दिन पहले ही बद्दी आया था। मृतक कामगार अमरावती अपार्टमेंट के समीप बेहोशी की हालत में मिला। उसे उसके कमरे में रहने वाले साथी ने बद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हमीरपु के बणी गांव का 34 वर्षीय विक्रांत पुत्र केसर सिंह एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में तैनात था। कंपनी ने एक माह तक उसे शाहतलाई में प्रशिक्षण देकर 14 अक्तूबर को ही बद्दी भेजा था। सुरक्षा एजेंसी ने उसे बद्दी में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सिक्योरिटी का काम दिया था। सोमवार को वह ड्यूटी के बाद अपने कमरे आ गया था, लेकिन वह कमरे में आने के बाद अमरावती अपार्टमेंट की तरफ गया हुआ था। इस दौरान कमरे में साथ रहने वाले युवक की नाइट ड्यूटी थी। सुबह जब वह ड्यूटी से आया तो विक्रांत कमरे पर नहीं था। उसने इसकी सूचना एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के फील्ड ऑफिसर आशीष शुक्ला को दी। विक्रांत अमरावती अपार्टमेंट के समीप सड़क पर मुंह के भार गिरा था। आशीष शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल कुमार अरोड़ा ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे चचेरे भाई अंकुश बनियाल के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed