फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Private bus operators denies to ply buses in Solan

सोलन में बसें चलाने को तैयार नहीं निजी ऑपरेटर, ठप होंगे 230 रूट

Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शूलिनी निजी बस ऑपरेटर यूनियन बसें नहीं चलाने के निर्णय पर अड़ी है। यूनियन प्रदेश सरकार से किराया वृद्धि की मांग कर रही है। हालांकि बुधवार को ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर, परिवहन मंत्री सहित अन्य सदस्यों के साथ शिमला में बैठक हुई है जिसमें बसों में सवारियां बैठाने और किराया वृद्धि को लेकर चर्चा की गई है।
विज्ञापन

इसमें बसों की क्षमता के अनुसार सवारियों बैठाने की बात भी कही गई है लेकिन अभी तक इसकी सूचना निजी बस ऑपरेटरों को नहीं मिली है। इसके तहत निजी बस ऑपरेटर वीरवार को अपने बसें नहीं चलाएंगे, वहीं बसों को चलाने को लेकर यूनियन की जल्द बैठक करेगी। इसमें किराया वृद्धि सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला सोलन में निजी ऑपरेटरों की करीब 230 रूटों पर बसें चलती हैं। इनमें स्थानीय सहित लंबे रूट शामिल हैं।
बैठक में लिया जाएगा निर्णय
निजी बस ऑपरेटर यूनियन सोलन के अध्यक्ष जॉनी मेहता ने बताया कि सरकार से उन्हें किराया और क्षमता अनुसार सवारियों को बैठाने की अधिसूचना नहीं मिली है। इसके चलते निजी ऑपरेटर बसों को पहले की तरह ही खड़ी रखेंगे। जल्द यूनियन की बैठक की जाएगी जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। अड्डा प्रभारी सोलन बीएल गुप्ता ने बताया कि बसों में पहले की तरह 60 प्रतिशत सवारियां बैठाई जा रही हैं। एचआरटीसी के 83 रूटों पर बसें चल रही हैं जिसमें निजी रूटों पर भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed