{"_id":"6a3adc702f899aafaf029f91","slug":"preparations-for-the-pulse-polio-campaign-have-begun-medicines-have-been-distributed-across-all-blocks-solan-news-c-176-1-sln1013-172330-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां शुरू, सभी ब्लॉकों में वितरित की दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां शुरू, सभी ब्लॉकों में वितरित की दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में 28 जून से शुरू होगा अभियान, 443 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
83 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में 28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से सभी छह ब्लॉकों में पोलियो ड्रॉप्स पहले ही वितरित की जा चुकी हैं, जिन्हें अब ब्लॉक स्तर से सभी बूथों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 443 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिनमें अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य चिकित्सा केंद्र शामिल रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। इस बार शूलिनी मेले में भी विशेष पोलियो बूथ स्थापित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक अभियान का लाभ पहुंच सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने बताया कि विभाग का लक्ष्य तीन दिनों में करीब 83 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाना है। उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।