फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pregnant women and 12 children vaccinated

Solan News: गर्भवती महिलाओं, 12 बच्चों का किया टीकाकरण

Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women and 12 children vaccinated
बद्दी के चक्कां गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों को टीकाकरण करते हुए-
चक्का गांव में टीकाकरण एवं पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आंगनबाड़ी केंद्र चक्कां गांव में नियमित टीकाकरण किया गया। इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम शर्मा ने गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण की जानकारी दी।
महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व बताया। उन्होंने माताओं को दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ताजे फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद तथा आयरन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, समय पर भोजन करने और आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले पोषण आहार का नियमित सेवन करने के लिए भी प्रेरित किया। सत्र में माताओं को नवजात का समय पर टीकाकरण, स्तनपान के महत्व तथा मां और शिशु की नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माताओं की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीना शर्मा और पूनम शर्मा उपस्थित रहीं और उन्होंने सत्र के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed