फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Power minister orders concerned departments to search land for hocky ground near Solan town

ऊर्जा मंत्री ने मैदान के लिए जमीन तलाश करने के दिए निर्देश

Sun, 28 Aug 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हॉकी क्लब सोलन की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि सुखराम चौधरी ने जिला मुख्यालय में अधिकारियों को मैदान के लिए जमीन तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ये निर्देश हॉकी क्लब के जिला मुख्यालय में हॉकी मैदान बनवाने की मांग पर जारी किए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में करीब 77 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
उन्होंने हॉकी टीम के खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और हॉकी के अच्छे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मेरिडियन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक विनोद गुप्ता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, सोलन भाजपा महामंत्री नंद राम कश्यप, हॉकी क्लब के अध्यक्ष एसपी जगोता, उप प्रधान उमेश शर्मा, कृष्ण ठाकुर, सचिव शीला कौशल, उप सचिव पूजा हांडा समेत सोलन हॉकी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed