फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Potholes on the Ramshahr-Shimla road; constant risk of accidents.

Solan News: रामशहर-शिमला रोड पर गड्ढे, लगातार बना हुआ है हादसों का डर

Thu, 08 Oct 2026 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 08 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the Ramshahr-Shimla road; constant risk of accidents.
रामशहर बाजार से होकर गुजरने वाले शिमला रोड पर पड़े गड्ढे। संवाद
एक सप्ताह में हो चुके हैं तीन-चार हादसे, कई चालक हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर। रामशहर बाजार से होकर गुजरने वाली शिमला रोड पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति के चलते विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह में सड़क पर तीन से चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक हादसे में एक युवक की टांग टूटने की बात भी सामने आई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत पिछले करीब दो वर्षों से खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। पिछले वर्ष बरसात के दौरान बने गड्ढे अभी तक पूरी तरह नहीं भरे गए हैं। इनमें मिट्टी और पानी जमा होने से कई जगह गड्ढे और गहरे हो गए हैं। सड़क पर निकले पत्थरों से दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार राशन डिपो के पास भी सड़क पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं, रामशहर बस स्टैंड से डोली रोड होते हुए शिमला रोड तक कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमरदेव, दीपक कुमार, राजकुमार, सहदेव लाल, सौरव वर्मा, सौरभ शर्मा, कुलभूषण शर्मा, पवन शर्मा और अमित ठाकुर सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गड्ढों को भरने के साथ आवश्यक स्थानों पर सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बरसात के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed