फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   posts to be filled in solan

Solan News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के आठ पदों के लिए साक्षात्कार आठ को

Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सात पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि बदल दी गई है। ये साक्षात्कार पहले 17 सितंबर को होने थे। अब 8 अक्तूबर को होंगे। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कार्यालय में होंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद आंगनबाड़ी वृत्त चंडी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनबाड़ी केंद्र ठिंबर में भरा जाना है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सात पद विभिन्न केंद्रों में भरे जाएंगे। इनमें मसूलखाना वृत्त का ओडा केंद्र, जाबली वृत्त का मंगोटी मोड केंद्र, परवाणू वृत्त के सेक्टर-2(1), टकसाल-2 केंद्र , धर्मपुर वृत्त का सिहारडी चमारा, कृष्णगढ़ वृत्त का नेरी व गोयला वृत्त का घडसी ब्राह्मणा केंद्र शामिल है। इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 5 अक्तूबर तक जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed