{"_id":"6156017f8ebc3e61eb247ac2","slug":"posters-of-government-schemes-with-pm-and-cm-pictures-still-not-removed-from-regional-hospital-solan-news-sml3856399164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से नहीं हटे पीएम और सीएम के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से नहीं हटे पीएम और सीएम के पोस्टर
विज्ञापन
अस्पताल में दवा काउंटर पर लगे पोस्टर। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। उपचुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के नियमों की क्षेत्रीय अस्पताल में अवहेलना की जा रही है। अस्पताल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं के पोस्टर हटाए नहीं गए हैं। चुनाव आयोग के आदेशों के बाद अस्पताल में आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।
उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने मंगलवार को जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के बाद पर मालरोड, सचिवालय सहित सरकारी कार्यालयों से नेताओं की तस्वीरों के साथ योजनाओं के पोस्टर हटाए हैं।
हालांकि 78 घंटों के बाद भी क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, पर्ची दवा काउंटर पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के पोस्टर लगे हुए हैं। अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित सूद ने कहा कि अस्पताल में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पोस्टर हटाने का कार्य जारी है। इस बीच कई जगहों पर लगे पोस्टरों का जल्द हटाया जाएगा।