फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Post mortem conducted on the body of the pharma company driver

Solan News: फार्मा कंपनी के चालक के शव का कराया पोस्टमार्टम

Wed, 20 Mar 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का चलेगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला के मंधाला स्थित एक फार्मा उद्योग में जहरीली गैस से मृतक चालक के शव का पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अब पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को मंधाला स्थित एक दवा कंपनी में अचानक आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए दो दर्जन लोग जमा हो गए। इस बीच उद्योग के संचालक का ड्राइवर कमलेश यादव भी आग बुझाने चला गया। आग तो बुझ गई लेकिन चालक और एक अन्य कामगार की धुएं के साथ निकली गैस से तबीयत खराब हो गई। इन दोनों को बरोटीवाला के एक निजी अस्पताल में लाया जा रहा था कि चालक कमलेश यादव ने दम तोड़ दिया। दूसरे कामगार को कुछ समय अस्पताल में रखने के बाद हालत ठीक होने पर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक चालक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed