फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Poltic drama in Doon BJP

दून भाजपा में रंग रंगीले पोस्टर से सियासी घमासान

Wed, 13 Jul 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 13 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
Poltic drama in Doon BJP
दून भाजपा में एक पोस्टर को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

दून भाजपा में एक पोस्टर को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दर्शन सिंह सैणी के फोटो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, प्रेम कुमार धूमल और सतपाल सती के चित्रों संग सुसज्जित इस  पोस्टर ने बवाल खड़ा कर दिया है। दून मंडल भाजपा का कहना है कि दर्शन सिंह सैणी को भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। लिहाजा पोस्टर को लेकर मंडल भाजपा कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं दर्र्शन सिंह सैणी का कहना है कि उन्हें भाजपा से निष्कासित नहीं किया गया है। वे भाजपा में ही हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं और पार्टी चिन्ह के साथ निकले पोस्टर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद चंदेल ने कड़ा एतराज जताया है। कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि दून में कुछ स्वयंभू नेता पार्टी के सिपहसलार बनकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ अपनी फोटो चिपकाकर जनता को गुमराह करने के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

 विनोद चंदेल ने कहा कि भाजपा एक संगठन है। इसमें व्यक्ति विशेष के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन दून में कुछ स्वयंभू और मंडल से निष्कासित नेता सोशल मीडिया पर संगठन को नीचा दिखाकर स्वयं को ऊपर रखकर अपने प्रचार में जुटे हैं। कहा कि दून में पार्टी चिन्ह, पोस्टर और बैनर बनकर यह स्वयंभू नेता अपने आप को भाजपा का हिमायती साबित करने में लगे हैं। सरेआम जनता को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। चंदेल ने कहा कि ऐसे स्वयं भू नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलकर भाजपा मंडल की ओर से कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
भाजपा से निष्कासित नहीं : सैणी
दर्शन सिंह सैणी ने कहा कि वह भाजपा में ही हैं। उन्हें भाजपा से किसी ने निष्कासित नहीं किया है। पोस्टर जारी करने का काम नियमों के तहत ही किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।


आलाकमान को भेजेंगे सूचना : ठाकुर
दून मंडल भाजपा के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने कहा कि दर्शन सिंह सैणी को भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। पोस्टर जारी करने के मामले की जांच की जाएगी। इसकी सूचना तत्काल आलाकमान को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed