फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pollution is spreading from the hot mix plant installed in Sukhan of Darlaghat

Solan News: दाड़लाघाट के सुखण में लगे हॉट मिक्स प्लांट से फैल रहा प्रदूषण

Mon, 21 Apr 2025 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से दूसरी जगह स्थानांतरित करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दानोघाट के गांव सुखण में लगे हॉट मिक्स प्लांट से सुखण और आसपास के गांव में प्रदूषण फैल रहा है। इस प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने इस प्लांट को बंद कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रशासन से मांग की है। गौर हो कि हॉट मिक्स प्लांट के चारों तरफ सुखण, कराड़ाघाट, सुराइला,फांजी, खांगड़, शावग, दावटी सहित साथ लगने गांव में प्रदूषण फैलने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ऐसे में श्वास रोग की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों में नंदलाल, गोदावरी, देवराज, वनित कुमार, नरेश कुमार, बृजलाल, मीरा देवी, अचर सिंह, शकुंतला देवी, प्रेम लता, याशिका, कमला देवी, मीरा, बाबू राम, निर्मला, रीता देवी, आशा देवी ने कहा कि सुखण में स्थापित किए गए हॉट मिक्स प्लांट से जहरीली गैस निकल रही है, जो पूरे क्षेत्र में फैला रही है। उन्होंने कहा कि जहां ये हॉट मिक्स प्लांट लगा है, वहां बिना पंचायत के एनओसी के चल रहा है। लोगों ने कहा कि प्लांट संचालक ने प्लांट को जल्द बंद करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नही हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। वहीं, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंद्र पाल का कहना है कि हॉट मिक्स प्लांट के मामले में जांच के लिए हल्का पटवारी से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परवाणू के सहायक अभियंता अनिल ने बताया कि प्लांट संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यदि संचालन नियम विरुद्ध हो रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed