फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police recovered minor girl missing from Parwanoo from Delhi

Solan News: पुलिस ने दिल्ली से बरामद की परवाणू से गायब हुई नाबालिग युवती

Wed, 29 Jan 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाला युवक भगाकर ले गया था युवती को
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आगामी जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू से गायब नाबालिग युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती 12 जनवरी से लापता थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी 15 वर्षीय बेटी इनके साथ काम करने के लिए सेक्टर-1 परवाणू गई थी । जहां से काम पूरा करने के बाद इसकी बेटी अन्य जगह काम करने के लिए चली गई। अपना काम पूरा करने के बाद जब यह अपनी बेटी को देखने गई तो इसकी बेटी वहां पर मौजूद नहीं थी। परवाणू पुलिस टीम ने जांच में पाया कि युवती के पड़ोस में रहने वाला एक युवक जो कि उत्तर प्रदेश से है, इस नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया था। परवाणू पुलिस की टीम ने मंगलवार को आरोपी राहुल निवासी जिला बलिया उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर कर दिल्ली में किराये के कमरा में रह रहा था। नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed