{"_id":"672e1044800caca040000e91","slug":"police-pensioners-demanded-arrears-of-da-solan-news-c-176-1-ssml1040-131847-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस पेंशनरों ने मांगा बकाया डीए का एरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस पेंशनरों ने मांगा बकाया डीए का एरियर
Fri, 08 Nov 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में पुलिस पेशनर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर। संवाद
पुलिस पेंशनरों के बच्चों को दिया जाए विशेष आरक्षण
नालागढ़ में जिला पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बकाया डीए की किस्त का एरियर देने की मांग उठाई। संगठन ने प्रदेश सरकार का इसी महीने की पेंशन के साथ 4 फीसदी डीए देने व 75 वर्ष की आयु पूरी होने वाले पेंशनर को पूरा एरियर देने के लिए आभार जताया। इस दौरान सरकार से आग्रह किया गया कि जो भी पुलिस पेंशनर 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें भी बढ़े हुए वेतन का पूरा एरियर व अन्य उनके वित्तीय लाभ एक मुश्त जल्दी से प्रदान किए जाएं।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक जो भी पेंडिंग डीए 42 महीने का एरियर बकाया पड़ा है उसे भी जल्दी से जल्दी एक मुश्त में ही सभी पेंशनरों को प्रदान किया जाए।
नालागढ़ में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने कहा कि जैसे कि कुछ समय पहले जिला हेड क्वार्टर में पुलिस महानिदेशक के आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर के साथ मीटिंग हुई थी। उसमें भी कुछ जरूरी मांगे उठाई गई थीं कि फौजी पैटर्न के मुताबिक पुलिसकर्मियों व पुलिस पेंशनर के बच्चों को भी पुलिस भर्ती में कुछ सीटें आरक्षित की जाएं, मगर आज तक पुलिस विभाग ने इस मामले को सरकार के सामने नहीं उठाया। दूसरी मांग भी कई सालों से की जा रही है कि पुलिस कैंटीन को फौजी पैटर्न की तरह प्रदेश के हर थाना क्षेत्र में मोबाइल कैंटीन की तरह तिथि निश्चित करके भेजी जाए ताकि पेंशनरों को इसमें सस्ता सामान मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से अंतिम सम्मान के आदेश सख्ती से लागू किए जाएं। सभी पुलिस पेंशनर अपने पहचान पत्र बनाने के लिए जो भी पत्राचार के बारे में बताया गया है उसकी पूर्ति करके जिला पुलिस के दफ्तर से प्राप्त करें। बैठक में हाल ही में पेंशनरों के निधन पर शोक जताया गया।
इस बैठक प्रधान श्याम लाल ठाकुर, सत पाल शर्मा, नेकी राम, पत राम पंवर, वेद प्रकाश, मान सिंह चंदेल, जसवीर सिंह, धर्म सिंह, निर्मल सिंह, कुलविंदर सिंह, जीत राम, नंदलाल, पुष्पा देवी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।