फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   police misbihab women

सिलणू पुल में महिलाओं पर पुलिस बल प्रयोग से नारी शक्ति उग्र

Wed, 19 Apr 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Wed, 19 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में उतरी महिलाओं पर मंगलवार को पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग के बाद महिलाएं उग्र हो गई हैं। इसी के तहत बुधवार को महिलाओं सहित दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं का कहना है कि निहत्थी महिलाओं पर जितने भी पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ठेके को बंद करवाया जाए। गुस्साई महिलाओं का कहना है कि यदि सात दिन के भीतर कोई कार्रवाई उपमंडल प्रशासन नहीं करता है तो वह आंदोलन करेगी। यही नहीं वह डीसी कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन


नालागढ़-रामशहर मार्ग पर सिलणू पुल में शराब ठेका खोलने का महिलाएं पिछले कई दिनों से विरोध कर रही हैं। शराब ठेका बंद करवाने पर अड़ी महिलाओं ने मंगलवार को शांतिपूर्वक ढंग से विरोध किया जहां पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग किया। इसमें बुजुर्ग महिला नानकी देवी सहित कई अन्य महिलाओं को चोटें आई हैं। इसमें से दो महिलाएं अस्पताल में उपचाराधीन भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को महिलाओं सहित दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं का कहना है कि निहत्थी महिलाओं पर जितने भी पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ठेके को बंद करवाया जाए।

पीड़ित महिलाओं नानकी देवी, प्रोमिला देवी, इंद्रा देवी, सीमा आदि ने कहा कि वह शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से शराब ठेके को बंद करवाने का विरोध कर रही थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन पर लाठियां बरसाई और मारपीट की जो कि न्यायसंगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि ठेका खोलने की एनओसी कहीं और मिली है, जबकि इसे खोल कहीं और दिया गया है, जिसका वह विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों में ठेका बंद नहीं हुआ और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जनसहयोग से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। डीसी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मौके पर वीडियोग्राफी की गई है, जिसकी वीडियो वह लोगों को देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपने आप को घायल बता रही है, उनका मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट के तहत उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

इस अवसर पर सावित्री, निर्मला देवी, निक्की देवी, मीना देवी, शकुंतला, धर्म देवी व सोहन लाल, संजीव कुमार, मनसा राम, चिंत राम, अनंत राम, बलवीर, सुरेंद्र के अलावा नालागढ़ के विधायक, एसजीपीसी मेंबर डॉ. दिलजीत सिंह भिंडर, पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी, जगतार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

महिलाओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर पंचायत प्रधान एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। पंचायत प्रधान एसोसिएशन के प्रधान पोलाराम चौधरी ने कहा कि लोग अपने हक के लिए शांतिपूर्वक ढंग से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस बल का प्रयोग नहीं होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही एसोसिएशन की ओर से एसडीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेेंगे और कार्रवाई करने की मांग उठाएंगे। उधर, विधायक और एसजीपीसी मेंबर डॉ. दिलजीत सिंह भिंडर ने भी पुलिस के इस कृ़त्य की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed