फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Police caught a fugitive criminal from Haryana after four years

Solan News: पुलिस ने चार साल बाद हरियाणा से पकड़ा भगोड़ा अपराधी

Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कसौली के होटल में देह व्यापार व जुआ खेलते पकड़ा था
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए बदल रहा था बार-बार अपने ठिकाने
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चार साल बाद भगोड़े अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वर्ष 2021 में कसौली क्षेत्र से देह व्यापार और जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी में है।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कसौली की पीओ सेल ने भगोड़े अपराधी संजीव कुमार, निवासी पंचकूला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। 7 अप्रैल 2021 को कसौली पुलिस को सूचना मिली थी कि सनावर के समीप होटल में देह व्यापार और जुए का धंधा चल रहा है। पुलिस ने होटल में दबिश दी थी और मौके से 41 आरोपियों को देह व्यापार और जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन्हीं आरोपियों में संजीव कुमार भी था।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने 11,24,000 रुपये की नकदी, लैपटॉप, कैलकुलेटर और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की थी। इस मामले में पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज किया गया था और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान न्यायालय ने इस भगोड़े अपराधी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह बार-बार गैरहाजिर रहा। इस पर उसे न्यायालय ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed