{"_id":"65cf65f90d9be11a5d02ea51","slug":"police-arrested-two-accused-of-fraud-from-shimla-solan-news-c-176-1-ssml1040-116485-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजाब - धरड़ के ध्यानार्थ\nधोखाधड़ी के दो आरोपियों को पुलिस ने शिमला से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजाब - धरड़ के ध्यानार्थ धोखाधड़ी के दो आरोपियों को पुलिस ने शिमला से पकड़ा
Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय ने दोनों को भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर
दो साल पहले बद्दी में बैंक खोलकर की थी लोगों से धोखाधड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। लोगों से धाेखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी अजय कुमार पंजाब के खरड़ का रहने वाला है और जबकि दूसरी आरोपी अंकज कुमार बिलासपुर जिले के घुमारवीं का है। इन्होंने हाईकोर्ट शिमला में जमानत के लिए याचिका लगा रखी थी, जो हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार व अंकज कुमार ने अपने एक अन्य दोस्त अतुल के साथ मिलकर करीब दो वर्ष पहले बद्दी में सहर्ष निधि के नाम से बैंक खोला था। इसमें इन्होंने तीन दर्जन के करीब लोगों की एफडी और आरडी की थी। मगर जब लोगों ने पैसा मांगा तो इन्होंने इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने अतुल को 1 नवंबर 2023 को बद्दी में मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने अतुल को उसी दौरान गिरफ्तार कर लिया था, मगर अजय व अंकज फरार थे। वहीं पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
उधर, इस बारे में बद्दी के डीएसपी खजाना राम ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।