{"_id":"56fe78e04f1c1b7821f00105","slug":"pluted-water-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी से हरिपुर संडोली में उल्टी-दस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी से हरिपुर संडोली में उल्टी-दस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर संडोली पंचायत के तीन गांवों में दूषित पानी पीने से लोग उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर संडोली पंचायत के तीन गांवों में दूषित पानी पीने से लोग उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। लोगों का बद्दी स्थित सीएचसी में उपचार चल रहा है। लोगों के मुताबिक पाइप लाइन टूटने से सरसा नदी का गंदा पानी इसमें मिक्स होने से पानी दूषित हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि अब विभाग ने इस सप्लाई को रोक दिया है लेकिन दूसरी तरफ पानी की सप्लाई बाधित होने से अब तीन गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। दून के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैणी के नेतृत्व में इन तीनों के लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह सैणी, निर्मल सिंह, मोहन सिंह, भगत राम, पपू सिंह, सुरेश कुमार, मान सिंह, प्रदीप कुमार, रूलदू राम, देशराज, राकेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, राम सिंह, धर्मपाल, नंदलाल और रमेश समेत दर्जनों लोग कल्याणपुर गांव में एकत्रित हुए तथा खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंडेवाल, शीतलपुर और कल्याणपुर गांवों को लंडेवाल स्थित ट्यूबवेल से जोड़ा है। इस ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे जाने से विभाग ने हरिपुर स्थित नलकूप से पाइप लाइन बिछाकर इस जलस्रोत को रिचार्ज कर दिया है। कुछ दिन पहले यह पाइप लाइन बीच सरसा नदी में टूट गई थी। नदी का जहरीला पानी ट्यूबवेल में मिल गया। वही पानी फिर लोगों के घरों तक पहुंच गया।
दूषित पानी पीने से लोगों को दस्त और बुखार की शिकायत हुई। रमेश कुमार, बाबूराम, नीलम, रानी देवी, देवसाज व सुमन देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बद्दी सीएचसी से उपचार कराया। गंदा पानी आने की लोगों की शिकायत पर आईपीएच के कर्मियों ने पानी तो बंद कर दिया लेकिन उसके बाद से पेयजल किल्लत बन गई है। इससे लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
लोगों को मुहैया कराएंगे साफ पानी
आईपीएच के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के बाद उसका पानी रोक दिया है। जल्द ही पाइप पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। बताया कि लोगों को साफ पानी मुहैया कराया जाएगा।