{"_id":"6540f075a80ac763bf0ba2dd","slug":"pinegrove-school-becomes-champion-in-mu-20-summit-solan-news-c-176-1-ssml1040-10136-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एमयू-20 समिट में पाइनग्रोव स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एमयू-20 समिट में पाइनग्रोव स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
स्कूल के 20 छात्रों ने जीते कई पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एएफएस इंटर कल्चरल प्रोग्राम इंडिया की ओर से आयोजित हाई स्कूल लीडरशिप सम्मेलन एमयू-20 समिट-2023 में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के 20 छात्रों ने भाग लिया। दक्षिण एशिया के 103 विद्यालयों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी टक्कर देते हुए पाइनग्रोव धरमपुर के विद्यार्थियों ने खिताब अपने नाम किए।
पाइनग्रोव धर्मपुर के एमयूएन समन्वयक त्रिलोक ठाकुर ने बताया कि स्कूल के हार्दिक सांगवान और सुयश बंसल को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार दिया गया। आदित्य राज सिंह, रोहक गोयल और अथर्व शर्मा को विशेष उल्लेख से नवाजा गया। इशमनप्रीत कौर और वरदान खन्ना ने सर्वश्रेष्ठ राजनयिक और धैर्य शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीता। दीपक ठाकुर, सुपश गोस्वामी, करणवीर मित्तल और पार्थ गोयल को मौखिक उल्लेख से सम्मानित किया गया। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने उपलब्धि के लिए बधाई दी।