फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   PHC opend in Ghanagughat soon, cm syas

घानागुघाट तथा मांजू में जल्द खुलवाएंगे पीएचसी

Sat, 28 Jan 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 28 Jan 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
PHC opend in Ghanagughat soon, cm syas
कुन‌िहार में सीएम का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुनिहार में नवनिर्मित खेल स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कुनिहार को उपतहसील बनाने, घुनागुघाट तथा मांजू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों और सड़कों के निर्माण पर 67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सीएम विकास कार्यों को संबंधित विभागों को मार्च 2017 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (कन्या) के अतिरिक्त खंड का भी शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा ही विकास कार्यों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। इनके प्रयासों की बदौलत 20 सालों से सूखे पड़े तालाब को यहां सुंदर स्टेडियम में परिवर्तित किया है। उन्होंने इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


मंत्री शांडिल की खुद को भी नसीहत
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने नेताओं जिनमें वे स्वयं शामिल हैं, को सलाह दी कि विकास कार्य के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से सूखे पड़े तालाब की जगह पर अब स्टेडियम का निर्माण किया है। उन्होंने लोगों से समाज में आ रहे बदलाव को स्वीकार करने को भी कहा। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों के कौशल में सुधार आएगा। हमें केवल विरोध के लिए विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी सोच बदल कर परिवर्तनों को स्वीकार करना चाहिए। विकास कार्यों के लिए सबको मिल-जुल कर आगे आना चाहिए। उन्होंने मांजु पंचायत के पलोग में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कांग्रेस रहे नदारद
अर्की के कई कांग्रेसी कार्यक्रम के दौरान नदारद रहे। हालांकि इसके पीछे चाहे कारण जो भी हों लेकिन अर्की कांग्रेस में गुटबाजी कहीं न कहीं इस कार्यक्रम में भी नजर आई। अर्की में कांग्रेस की टिकट को लेकर घमासान और गुटबाजी पिछले विस चुनाव में भी देखने को मिली है। यही कारण रहा है कि कांग्रेस के हाथों से अर्की की सीट फिसल गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस से संजय अवस्थी को टिकट मिली। लेकिन कुछ अन्य कांग्रेसी टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। टिकट न मिलने खफा वह उम्मीदवार बतौर आजाद लड़े और 7 हजार के करीब वोट ले गए।


यह रहे मौजूद
इस दौरान खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, दून विधायक रामकुमार, महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष जेनब चंदेल, पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर के अलावा राहुल ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, संजय भंडारी, प्रकाश करड़, मोहन मेहता, सुरेंद्र सेठी, नीलम रघुवंशी, अमर चंद पाल, संजय ठाकुर मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान अरुणा ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed