फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Person cheated in BBN Alkem laboratories rupees 90 thousand on pretext of refunding 1 rupee after asking to download an aplication

एक रुपया लौटाने के लिए करवाई एप्लीकेशन डाउनलोड, ठग लिए 90 हजार

Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Person cheated in BBN Alkem laboratories rupees 90 thousand on pretext of refunding 1 rupee after asking to download an aplication
Person cheated in BBN Alkem laboratories rupees 90 thousand on pretext of refunding 1 rupee after asking to download an aplication
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झाड़माजरी (सोलन)। बद्दी के एल्केम लैबोरेट्रीज मेें काम करने वाले कामगार से एक रुपया लौटाने के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर शातिरों ने 90 हजार रुपये ठग लिए। हैकरों ने ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर बैंक खाते से तीन बार 30-30 हजार रुपये उड़ाए। पीड़ित ने बद्दी पुलिस को मामले की शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर निवासी चमन लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एल्केएम लेबोरेट्रीज में काम करता है। वर्तमान में मखनूमाजरा में किराये के मकान में रह रहा है। उसे लोन की जरूरत थी तो उसने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टाटा कैपिटल से लोन के लिए आवेदन किया। उसे 14 फीसदी ब्याज पर एक लाख 63 हजार रुपये लोन मिल गया।
विज्ञापन

चमन लाल का खाता एक्सिस बैंक में होने से उसने बैंक में लोन की बातचीत की। यहां तैनात महिला कर्मी ने उसे साढ़े दस फीसदी ब्याज पर लोन देने की बात कही। चमन लाल ने एक्सिस बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया। उसके बाद चमन लाल ने टाटा कैपिटल के कस्टमर केयर पर बात कर उन्हें लोन एकमुश्त वापस लौटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका एक लाख 41 हजार लोन बचा था लेकिन उसे एक लाख 14 हजार में एक साथ देने पर सेटलमेंट हुआ। उसने उनके बताए खाता नंबर पर एक लाख 14 हजार रुपये लौटा दिए। करीब 10 मिनट बाद उसी नंबर से फोन आया कि आपने एक रुपये ज्यादा भेज दिया है। उसे एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

इस दौरान उससे ओटीपी भी मांग लिया जिसे भेजने पर देखते ही देखते तीन बार उसके खाते से 30-30 हजार रुपये उड़ गए। जैसे ही पैसे निकले तो उसने एक्सिस बैंक में फोन कर सूचना दी। उन्होंने तुरंत उसका बैंक खाता बंद कर दिया। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि ऐसा मामला आया है जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed