फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Permission pass to be made compulsory in Solan hospital for attendants soon

क्षेत्रीय अस्पताल में पास के साथ होगा तीमारदारों का प्रवेश

Sun, 06 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच सामान्य रोगियों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में प्रवेश पास की व्यवस्था करने जा रहा है। हालांकि पहले इसे ट्रायल के तौर पर किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद अस्पताल के किसी भी वार्ड में तीमारदार बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वर्तमान में कोविड के बीच कई लोग रोगियों से मिलने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच कोविड एसओपी का भी पालन नहीं हो रहा है। इसकी स्वास्थ्य विभाग को रोज शिकायतें मिल रही हैं। तीमारदार कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे तो अस्पताल प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ेगा। इसके लिए गृहरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अब चिकित्सकों के वार्ड राउंड के दौरान भी गृहरक्षक साथ जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार बिना पीपीई किट पहने मिलने के लिए जा रहे थे। जब उन्हें रोका जाता था तो तीमारदार बहस पर उतर आते थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि विभिन्न वार्डों में सामाजिक दूरी बनाने और एसओपी का पालन करवाने के लिए यह कदम उठाया है। तैनात गृहरक्षक चिकित्सक के वार्ड राउंड पर जाने के दौरान भी साथ जाएंगे। वार्ड में नियमों का पालन नहीं होने पर पास सिस्टम से ही तीमारदारों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed