फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People troubled by Toll plaza met DC Solan Kritika Kulhari

टोल प्लाजा से परेशान लोगों ने उपायुक्त को बताई समस्या

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
People troubled by Toll plaza met DC Solan Kritika Kulhari
जाबली पंचायत मे जिला उपायुक्त कृतिका कुलहरी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा में बने टोल प्लाजा से परेशान लोगों ने अपनी बात उपायुक्त के सामने रखी। लोगों ने कहा कि ग्रामीणों की जमीनों का अधिग्रहण कर एनएचएआई से कोई राहत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐेसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाबली क्षेत्र को साडा (विशेष प्राधिकरण क्षेत्र) और नगर नियोजन हटाने की मांग भी की गई है। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने ग्राम पंचायत जाबली में पंचायत अधिकारियों, प्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल जाबली पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग की अगुवाई उपायुक्त से मिला और साडा व टीसीपी हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त से कहा कि ग्राम पंचायत जाबली और ग्राम पंचायत कोटीनाभ के लोगों और स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जाबली के सदस्य मांग को लेकर जनमंच में गुहार लगा चुके हैं लेकिन हल नहीं निकल पाया। लोगों ने बताया कि जाबली क्षेत्र बनोग से गाही-धार तक करीब 21 वर्ष पहले साडा में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से लोगों को केवल परेशानी ही मिल रही है जबकि विभाग ने विकास के नाम पर क्षेत्र में कोई सुविधा नहीं दी। कल्याण संघ के लोगों ने हाईवे पर लगे सनवारा टोल प्लाजा के खिलाफ भी अपनी शिकायत रखी। सदस्यों ने मांग रखी कि एनएचएआई ने बहुत कम मुआवजा देकर लोगों की जमीनों का अधिग्रहण किया है। स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा से गुजरने के लिए कोई सुविधा नहीं दी।
स्थानीय पंचायतों के मुख्य कार्यालय धर्मपुर, कसौली और सोलन में हैं जहां ग्रामीणों अकसर जाना होता है। लोगों ने मांग की है कि 20 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाली पंचायतों के लोगों को टोल प्लाजा की मुफ्त सुविधा दी जाए।

उन्होंने बताया कि कंपनी के बनाए पास तर्कसंगत नहीं है। जिला उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का हल निकालने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के प्रधान शास्त्री गंगा राम, पूर्ण चंद, दुर्गादत्त, प्रेम दत्त, अनोखी राम, पूर्ण चंद, महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed