फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   people save a nealcow in baddi

जंगल से भटककर शहर में आई नीलगाय की जान बचाई

Wed, 14 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 14 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
people save a nealcow in baddi
बीबीएन में वन्य प्राणी संपदा सुरक्षित नहीं है। आपात स्थिति में यदि संबंधित विभाग को सूचना देनी हो तो फोन घनघनाते रहते हैं लेकिन रिस्पांस नहीं मिलता। - फोटो : अमर उजाला

बीबीएन में वन्य प्राणी संपदा सुरक्षित नहीं है। आपात स्थिति में यदि संबंधित विभाग को सूचना देनी हो तो फोन घनघनाते रहते हैं लेकिन रिस्पांस नहीं मिलता। हो सकता है कि लैंड लाइन फोन खराब हो लेकिन अधिकारी मोबाइल भी नहीं उठाते। बुधवार को ऐसा ही वाक्या बरोटीवाला में सामने आया। जंगल से भटकते हुए एक जख्मी नीलगाय बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र के रिहायशी क्षेत्र में घुस आया।

विज्ञापन


नीलगाय की गंभीर हालत देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इसके बाद रेस्कयू के लिए वन विभाग से मदद मांगी गई। लेकिन वन विभाग से संपर्क नहीं हो सका। रेंजर आफिस का फोन खराब था और अफसर लोग फोन नहीं उठा रहे थे। आखिरकार लोगों ने नीलगाय के जख्मों पर मरहम लगाने और आवारा कुत्तों से बचाने की खुद ही मुहिम छेड़ी। वन विभाग के बजाय सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम घायल नीलगाय को अपने कार्यालय ले गई। इसके बाद तहसीलदार बद्दी को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने तक दमकल विभाग को ही जानवर की देखरेख करने के निर्देश हुए।
विज्ञापन


बद्दी वन विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या टीम से संपर्क नहीं हुआ तो डीएफओ कुनिहार आरएस जसवाल के माध्यम से वन विभाग को घायल मादा नीलगाय की जानकारी दी।  इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और नीलगाय उनके सपुर्द की। अरण्यपाल अनिल जोशी ने कहा कि रेंज आफिसर बद्दी का फोन दुरुस्त करवाया जाएगा। फील्ड स्टाफ को भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। वहीं करीब साढ़े तीन घंटे के बाद यह जीव वन विभाग के सुपुर्द हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ से दो घंटे तक की देखरेख
नीलगाय को समय पर प्राथमिक उपचार न मिलता तो उसकी जान जा सकती थी। कुत्ते उसे शिकार बना सकते थे। डेढ़ घंटे तक नीलगाय को ग्रामीणों और लोगों ने अपने पास रखा। इस दौरान उसके जख्मों पर हल्दी का लेप लगाकर उसे राहत देने का प्रयास किया गया। नीलगाय स्वयं खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दमकल विभाग ने उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।


सुबह छह बजे की घटना
जंगली मादा नीलगाय सुबह करीब 6:30 बजे बरोटीवाला के मंघाला रोड पर स्थानीय लोगों को घायल अवस्था में दिखा। इसे आवारा कुत्ते अपना शिकार बनाने के प्रयास में थे। दमकल विभाग अधिकार प्रकाश चंद, राजेश कुमार, डीडी ठाकुर, भाग सिंह, टेक चंद, तिलक कुमार और कुलदीप ने बताया कि विभाग के पास व्यवस्था न होने के कारण मादा नीलगाय को दमकल वाहन में ही लाना पड़ा। वन विभाग को दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद तहसीलदार बद्दी के निर्देशों पर घायल नीलगाय को दमकल कार्यालय ही लाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed