{"_id":"609eb1bb8ebc3ef0a75d9096","slug":"people-rushing-to-solan-bazaars-in-crowds-during-three-hours-curfew-relaxation-solan-news-sml3702961136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे की ढील में उमड़ रही भीड़, बाजार में पहले जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे की ढील में उमड़ रही भीड़, बाजार में पहले जैसे हालात
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच कर्फ्यू में ढील के दौरान रोजाना निजी वाहनों समेत लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इस दौरान शहर में वाहनों की अधिक संख्या बढ़ रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। ढील के दौरान लोगों में सामान खरीदने के लिए होड़ लगी रहती है। इस बीच कोविड एसओपी की पालन भी नहीं हो रहा है।
पुलिस को देखते ही लोग कुछ देर के लिए नियम मान रहे हैं। जैसे पुलिस टीम मौके से जाती है तो लोग फिर से कोविड नियमों को भूल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजते ही लोगों ने बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया था। इस बीच माल रोड, राजगढ़ रोड समेत एनएच पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई। इस दौरान लोग उचित मूल्य की दुकानों, सब्जियों और राशन की दुकानों में खरीदारी करते दिखाई दिए।
11 बजते पुलिस टीम की सख्ती के साथ बाजार खाली होना शुरू हो गया। इसके बाद पूरे शहर में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि कुछ कारोबारी दुकान का आधा शटर खोलकर सामान बेचते भी दिखाई दिए। वहीं पुलिस की सख्ती के बाद सभी दुकानों को भी बंद करवाया गया।