फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People lit fire to celebrate Lohari festival shares peanuts and jaggery in BBN

बीबीएन में धूमधाम से मनाई लोहड़ी और मकर संक्रांति

Wed, 13 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। नालागढ़ के पीर स्थान, मानकपुर में इच्छाधारी मंदिर और हरिपुर स्थित गुरुद्वारा में लोगों की दर्शनों के भीड़ जुटी रही। हालांकि इस वर्ष बड़े स्तर इन स्थानों पर मेले नहीं लगेंगे लेकिन ये तीनों स्थान लोगों की आस्था से जुड़े होने से यहां पर यहां पर दर्शनों की लिए लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

पीर स्थान मेला कमेटी के प्रधान गुर प्रताप सिंह बब्बू ने बताया कि इस वर्ष मेले में बाहर से कोई कलाकार नहीं आएगा। लोग मजार पर आ कर माथा टेकेंगे। इस मौके पर पीर स्थान मंदिर परिसर में दुकानें भी सजी हुई हैं। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मानकपुर में इच्छादारी मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी रही। वीरवार को यहां पर प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में मंदिर के पुजारी दाता राम की ओर से झंडा चढ़ाया जाएगा। यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हरिपुर बाबा गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल के श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार पर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

उद्योगों मेें रही लोहड़ी पर्व की धूम
बीबीएन में लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में जहां सारा दिन लोहड़ी की रौनकें रहीं, उद्योगों मेें कामगारों ने आग जलाकर लोहड़ी मनाई। जेस फार्मा झाड़माजरी, बिरला, वर्धमान, दीपक, विनसम सभी उद्योगों में लोहड़ी और मकर शक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जेस फार्मा के बंटी शर्मा ने बताया कि लोहड़ी के उपलक्ष्य पर कामगारों ने उद्योग ग्राउंड में आग जलाकर लोहड़ी मनाई और उद्योग प्रबंधन ने कामगारों में रेहड़ियां, गजक और मूंगफली बांटी। बीबीएन के व्यापारियों के लिए राहत की बात यह रही कि लोहड़ी के उपलक्ष्य पर मौसम बिल्कुल सुहावना रहा व दुकानदारों का लगभग सारा सामान बिक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed