{"_id":"69751c613b42417b07087893","slug":"people-danced-to-the-hymn-of-shiva-kailashon-ke-vasi-solan-news-c-176-1-ssml1044-161978-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिव कैलाशों के वासी भजन पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिव कैलाशों के वासी भजन पर झूमे लोग
विज्ञापन
बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी ने किया छठे वार्षिक शिव नुआले का आयोजन
भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने की मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज थे। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों के समूह के नृत्य, गीत और कविताओं से हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद अमन भरमौरी ने पहाड़ो रीए रानिए गीत और बहादुर भारद्वाज ने ढोल जलवोणया गीत प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की। वहीं, प्रवीण कपूर ने धूड़ू जोगी गीत प्रस्तुत करके शिव भक्ति को और भी प्रेरित किया। राज जैरी ने तेरा मेरा लगन गीत प्रस्तुत किया, जिसने समां बांध दिया। देर शाम पंडित संजीव कुमार ने शिव नुआला का पूजन कराया, जिसमें 32 कोठे बनाए गए, जिनमें विभिन्न प्रकार का अनाज, फल और मिठाइयां डाली गईं। पूजन के बाद सुनील राणा ने मंच संभाला और नुआले में शिव कैलाशों के वासी भजन गाकर समां बांध दिया। यह कार्यक्रम सुबह पांच बजे तक चला, जिसमें गद्दी समुदाय के लोग महादेव की भक्ति में समर्पित रहते हुए पूरी रात जागते रहे। कार्यक्रम में शाम पांच बजे से चंबयाली धाम का आयोजन भी हुआ, जो देर शाम तक चला और लोगों ने इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस भव्य कार्यक्रम में सोसायटी के प्रधान संजीव ठाकुर, शिव दीप, रमेश कपूर, मान सिंह, रवि भरमौरी, मुकेश, शमी ठाकुर, अंजना ठाकुर, पूजा ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।