फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners said, board should speed up the work of pay fixation

Solan News: पेंशनर बोले, पे फिक्सेशन के काम बोर्ड लाए तेजी

Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन उप इकाई की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक हुई। ई. रत्न तंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुनिहार, अर्की और सुबाथू से सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर इकाई सचिव रमेश कश्यप ने बताया कि पेंशनरों की पे-फिक्सेशन का कार्य धीमी गति से चला हुआ है। स्टाफ न होने की स्थिति में कार्य में देरी हो रही है। इससे पेंशनरों को काफी दिक्कत आ रही है।
वहीं इकाई अध्यक्ष तंवर ने सदस्यों को सरकार और बोर्ड की आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों के एरियर और डीए को सीज या फ्रीज करने का एलान कर सकती है। वहीं बोर्ड सेवानिवृत्त हो रहे स्टाफ का डीसीआरजी, लीव इंकेशमेंट और अन्य देय भी नही दे पा रहा है। उन्होंने सदस्यों को सचेत करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है इसलिए अपनी एकता को बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

बैठक में सरकार और बोर्ड से पेंशनर्स के सभी बकाया एरियर, डीए, डीसीआरजी, लीव इंकेशमेंट और अन्य देय भुगतान को एकमुश्त देने का आग्रह किया। महंगाई के इस दौर में पेंशनर्स की हालत खराब हो रही है। वहीं 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस को भी मनाने का फैसला लिया गया। इस मौके पर आरपी तनवर, आरएन कश्यप, संत राम कश्यप, ओपी तनवर, राम प्रकाश ठाकुर, हेम चंद तंवर, राम दास तंवर, देवी सिंह तंवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed